नवरात्र में दुर्गा पूजन समारोह संपन्न हो गया। नवरात्र संपन्न होने के बाद शुक्रवार को जिले मेें मां दुर्गा की प्रतिमाएं तालाबों और बांध में विसर्जित की गईं। इसके लिए तैयारी जोरों पर चल रही है।
राबर्ट्सगंज नगर में स्थापित प्रतिमाएं एक साथ मेन चौक पर इकट्ठा हुई और फिर विसर्जन के लिए धंधरौल बांध के लिए रवाना हुई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। भक्ति गीतों पर भक्त थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। मां के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
दोपहर दो बजे से राबर्ट्सगंज में स्थापित 33 मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं वाहनों पर रख कर विर्सजन के लिए निकाली गई। मां दुर्गा की अंतिम झलक पाने के लिए भक्त बेहाल रहे। सड़क के दोनों तरफ और मकान की छतों पर भीड़ लगी रही।
दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार धूमधाम के साथ दुर्गा की प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। देवी गीतों से समूचा इलाका भक्तिमय हो गया। घोरावल संवाददाता के अनुसार गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं को विसर्जिन के ले जाया गया।
रामगढ़, शाहगंज, सलखन, मधुपुर, चोपन, डाला, कोन, खलियारी, करमा, केकराही संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में स्थित प्रतिमाओं को गांवों में स्थित तालाबों को में विर्सजित किया गया।