फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित जीवन के लिए यातायात नियमों का हमेशा करें पालन

विज्ञापन
घोरावल क्षेत्र के गौतम बुद्ध जूनियर हाईस्कूल में यातायात जागरूकता अभियान में शामिल लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
घोरावल। एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया की घोरावल शाखा में शुक्रवार को गौतम बुद्ध जूनियर हाईस्कूल में ‘सुरक्षित यातायात नियम जिंदगी का’ विषय पर गोष्ठी हुई। इसमें छात्र-छात्राओं और जनसमुदाय को सुरक्षित यातायात के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान रैली भी निकाली गई। खंड विकास अधिकारी उमेश सिंह एवं एसआई शिवचरण चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

रैली द्वारा खुटहां गांव में मुख्य मार्ग से बाईपास तक भ्रमण कर जनसमुदाय को जागरूक किया गया। यहां बीडीओ उमेश सिंह ने कहा कि अपने व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हमें सदैव यातायात सम्बंधित नियमों का पालन करना चाहिए। सुरक्षित यातायात के लिए स्वयं हेलमेट लगाकर बाइक चलाने के साथ ही परिवार के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। चार पहिया गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाना चाहिए। जिला प्रभारी बृजेश कुमार दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार मौर्य और संचालक कन्हैया लाल मौर्य ने दो दर्जन जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया। इस दौरान दरोगा सिंह सुधनी, मुकेश कुमार, हरेंद्र सोनी लाल, बहादुर यादव, विजय बहादुर, गुलाब सिंह मौर्य लाल, बहादुर पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें