लैंको परियोजना परिसर में सोमवार को उत्पादकता सप्ताह का समापन हुआ। इस दौरान ऊर्जा संरक्षण को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
रामलखन सत्यनारायण इंटर कालेज और पूर्व माध्यमिक विद्यालय औराडांड़ में छात्रों को ऊर्जा संरक्षण के उपाय, महत्व एवं आवश्यकताएं बताई गई। वहीं ऊर्जा संरक्षण के प्रति सजग रहने की बात कही गई।
स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मनोज जोशी, द्वितीय पुरस्कार लखन पटेल, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम शशांक भार्गव, द्वितीय धीरज पांडेय, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सुनील सुमन, द्वितीय पुरस्कार रोहित कुमार को दिया गया।
इस दौरान अधिकारियों की ओर से कर्मियों को ऊर्जा संरक्षण को लेकर सजग रहने की सीख दी गई। इस मौके पर अभिजीत राय, बजरंग सिंह, निखिल जैन, अरविंद यादव, गंभीर अग्रवाल, अनुपम तरन आदि रहे।