फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रशर प्लांटों में कार्यरत श्रमिकों का भी कराएं पंजीयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय श्रम बंधु की बैठक में डीएम ने पंजीकृत श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड, ई-श्रम कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी औद्योगिक इकाइयों में सरकार की योजनाओं को व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा।
विज्ञापन

जिले में 20336 पंजीकृत श्रमिक परिवारों के आयुष्मान कार्ड जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से बनाए जाने हैं। डीएम ने आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी, विकास खंडों के कार्मिकों, पंचायती राज विभाग के ग्राम्य स्तरीय कार्मिकों, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोटेदारों को श्रमिकों के पंजीयन कार्ड बनाने के लिए निर्देशित किया। सीडीओ सौरभ गंगवार ने सेवायोजक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वह संगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए श्रम कल्याण परिषद से संचालित 08 योजनाओं का प्रचार-प्रसार अपने कारखाना परिसर में करें, जिससे श्रमिकों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। डीएम ने जिला खनन अधिकारी के सहयोग से जिले की सभी खदानों क्रशर यूनिटों में कार्यरत श्रमिकों का पंजीयन सुनिश्चित कराया जाय। श्रमिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार से संचालित योजनाओं का लाभ दिलाया जाय। डीएम ने ओबरा-सी तापीय परियोजना में वेतन भुगतान में हो रहे विलंब पर नाराजगी जताते हुए संविदाकारों को कठोरता के साथ निर्देशित किया कि वह उनके यहां नियोजित श्रमिकों को माह की 07 तारीख से पूर्व वेतन का भुगतान उनके बैंक खातों के माध्यम से सुनिश्चित करें। बैठक में उप श्रमायुक्त, एडीएम, विभिन्न औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें