फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुकानों का हुआ आंवटन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को राबट्र्सगंज नगर पालिका सभागार में रामसरोवर तालाब के समीप बने 50 दुकानों में से 48 दुकानों का आवंटन किया गया। एडीएम योगेन्द्र बहादुर सिंह और एएसपी ओपी सिंह की मौजूदगी में दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी हुई।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी के मुताबिक तत्कालीन बोर्ड नगर पालिका परिषद ने जिस स्थान पर दुकानें बनी है। वहां दुकान निर्माण से पूर्व से जीविकोपार्जन कर रहे लोगों को दुकान आवंटन में प्राथमिकता देने का प्रस्ताव पारित किया था। इस क्रम में कुल 40 लोगों की सूची बनाकर शासन को भेजा गया था।
उन्होंने बताया कि पूर्व से जीविकोपार्जन कर रहे 40 व्यक्तियों की तत्कालीन सूची में से नौ लोगों ने दुकान आवंटन के लिए आवेदन नहीं किया। इस प्रकार 31 पूर्व के जीविकोपार्जन कर रहे लोग तथा एक व्यक्ति को उपभोक्ता संरक्षण फोरम सोनभद्र के दिए आदेश के क्रम में कुल 32 व्यक्तियों को लॉटरी के माध्यम से दुकानों का आवंटन हुआ। 306 आवेदनों में से शेष 16 दुकानों की सार्वजनिक लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया गया।
विज्ञापन

आवंटन कमेटी की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र जायसवाल ने बताया कि 32 लोगों को जब तक शासन से पूर्वानुमोदन प्राप्त नहीं हो जाता तब तक उन्हे दुकान का कब्जा हस्तान्तरित नहीं किया जायेगा। शेष 16 लोगों को नियमानुसार अनुबंध, जमानत आदि की कार्यवाही पूर्ण करने पर इन्हे दुकानों को किराये पर दे दिया जायेगा। दुकानों का आवंटन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। इस दौरान राबर्ट्सगंज कोतवाली के एसएसआई वेंकटेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें