फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 29 सहकारी समितियों को 2900 क्विंटल यूरिया का आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद की किल्लत से जूझ रहे जिले के किसानों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। 28 समितियों पर डीएपी के बाद 29 सहकारी समितियों को कुल 290 मैट्रिक टन (2900 क्विंटल) यूरिया उर्वरक का भी आवंटन स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने बताया कि जिन समितियों के पास 5 मीट्रिक टन से कम यूरिया स्टॉक था, उन्हें प्राथमिकता देते हुए यह आवंटन किया गया है।
आवंटित यूरिया की आपूर्ति पीसीएफ के माध्यम से की जा रही है, जिसके लिए अग्रिम आरटीजीएस भुगतान के आधार पर प्रेषण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
उन्होंने यह भी बताया कि इस आवंटन के बाद पीसीएफ बफर स्टॉक में सामान्य योजनांतर्गत 126.430 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध रहेगा, जिससे आगामी जरूरतों को भी पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन

सहकारिता विभाग के अनुसार यूरिया वितरण पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा ताकि हर किसान को समय पर खाद मिल सके और खेती में कोई रुकावट न आए।


इन समितियों को आवंटित हुई यूरिया
अमवार, सलैयाडीह, चेरूई, बघाड़ु, बहुअरा, बकौली, बटवन्तरा, चकचपकी, दुरुवलखुर्द, गोहड़ा, जमगांव, जरहां, कचनरवा, कोन, कम्हारडीह, मेदनीखाड़, मुसहाँ, म्योरपुर, नौडिहा, ओबराडीह, परासीदूबे, रामगढ़, श्रीरामपुरी तरावां, वैनी, विसरेखी, विंढमगंज, डोहरी और तिलौली संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें