आसनडीह। क्षेत्र के शीशटोला गांव में आंगनबाड़ी के रिक्त पद को लेकर ग्रामीणों ने धांधली का आरोप लगाया है और जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। आरोप है कि बिना किसी सूचना के दूसरे ग्राम पंचायत की आंगनबाड़ी की नियुक्ति कर दिया गया। शीशटोला गांव में तैनात आंगनबाड़ी कमला देवी पिछले साल सेवानिवृत्त हो गई। इसके बाद से पद रिक्त हो गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि करमघट्टी गांव में तैनात आंगनबाड़ी का विभागीय गठजोड़ कर अपनी नियुक्ति शीशटोला में करा लिया जो कि नियम विरुद्ध है। अब जब शासन से भर्ती की लिस्ट जारी हुआ तो शीशटोला की जगह करमघट्टी मे पद रिक्त दिखा रहा है। मामले के खुलासा के बाद ग्रामीणों मे काफी आक्रोश है। ग्रामीण पंचबहादुर, रामानंद, कौशल, बृजलाल, रामहित ने मामले को लेकर जिलाधिकारी को पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही करमघट्टी से शीशटोला नियुक्त आंगनबाड़ी को वापस करने की मांग की है।
मामले की जानकारी नही है। शिकायत की उच्चाधिकारियों की मदद से जांच कराएंगे। -नीलम श्रीवास्तव, बाल विकास परियोजना अधिकारी।