फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ननद-भाभी के साथ छेड़खानी, दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के मकरीबारी इलाके में दीपावली की रात रिश्तेदार के घर जा रहीं दो महिलाओं ने छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया गया है। पुलिस चौकी में तहरीर देने के साथ ही एक पीड़िता ने एसपी के कैंप कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव की रहने वाली महिला सोमवार की रात मकरीबारी इलाके में स्थित रिश्तेदारी में अपनी ननद और देवर के साथ जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में कुसहिया पहाड़ी से होकर गुजरते वक्त एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। पीछे से आ रहे देवर ने इसका विरोध किया तो उसने अपने साथियों को बुला लिया।
इसके बाद युवकों ने उसके देवर की पिटाई की ओर ननद को उठाकर पास के खेत में ले गए और दुष्कर्म करने की कोशिश की। फोन करने पर रिश्तेदार पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। मंगलवार को पुलिस चौकी में उन्होंने तहरीर दी। चौकी इंचार्ज योगेश पांडेय ने मौके पर जाकर छानबीन की। वहीं, बुधवार को एक पीड़ित ने एसपी के कैंप कार्यालय भी पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें