फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सीसी सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय बिल्ली प्राइमरी मार्ग स्थित विशाल जनरल स्टोर के सामने से ओबरा चोपन मुख्य मार्ग तक बनाए जा रहे सीमेंटेड मार्ग में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कार्यदाई संस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीएम से कार्यो की जांच कराने की मांग भी की।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण पवन शर्मा, लालचंद, राम गोविंद चौरसिया, परमेश्वर, रामवचन, अनिल और हरि सिंह ने कहा कि इस मार्ग के निर्माण में सीमेंट कम डाला जा रहा है। वहीं सड़क बनाने से पूर्व सड़क पर बने गड्डों को भरा नहीं जा रहा है और ना ही रोलर चलाया जा रहा है। सड़क निर्माण में बाइब्रेशन मशीन का उपयोग भी नहीं किया जा रहा है, जिससे मिश्रण गिराते समय मसाला बराबर नहीं बैठ रहा है। वहीं तराई की भी व्यवस्था ठीक नहीं होने से सड़क कमजोर हो रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क मानक की जांच कराकर उचित कार्यवाही की मांग किया है। इस मामले में अवर अभियंता जितेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण में मानकों की गुणवत्ता पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। कहा कि करीब तीन करोड़ की लागत 2200 मीटर सड़क का निर्माण कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें