फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लाइटअप हुई ओबरा की सभी इकाइयां, उत्पादन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा (सोनभद्र)। इलेक्ट्रिक जर्क के कारण बुधवार को ट्रिप हुई ओबरा बी तापीय परियोजना की चारों इकाइयों को अभियंताओं ने फिर चालू कर बिजली उत्पादन शुरू कर दिया है। सी परियोजना की भी दोनों इकाई से उत्पादन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार इन इकाइयों को बुधवार की शाम सवा छह बजे से 8 बजे के बीच लाइटअप किया गया। रात 09:15 से 12:16 बजे के बीच सिंक्रोनाइज कर ग्रिड से जोड़ लिया गया। देर शाम तक ओबरा बी तापीय परियोजना की 9वीं इकाई से 99, दसवीं इकाई से 112, 11वीं इकाई से 79 और 13वीं इकाई से 117 मेगावाट उत्पादन हो रहा था। ओबरा सी परियोजना की पहली इकाई से 461 एवं दूसरी इकाई 103 से मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था।
गौरतलब है कि ओबरा ब तापीय परियोजना की 12वीं इकाई के सिंक्रोनाइजेशन के समय बुधवार की शाम 400 केवी स्विच यार्ड के ब्रेकर में आई तकनीकी खराबी से चारों इकाइयां ट्रिप हो गई थीं। इकाइयों के ट्रिप होने से स्टेशन सप्लाई फेल हो गई और परियोजना का बिजली उत्पादन शून्य हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें