फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी को छोड़ पूरे सप्ताह खुलेंगी सभी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अब साप्ताहिक बंदी बुधवार को छोड़ कर सभी दुकानें सप्ताह भर खुलेंगी। पूर्व में जारी आदेश में परिवर्तन करते हुए जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बृहस्पतिवार को सभी तरह की दुकानों को खोले जाने के संबध में नया दिशानिर्देश जारी किया। जिसमें कहा गया है कि साप्ताहिक बंदी वाले दिन को छोड़कर सभी तरह की दुकानें अब रोजाना खुलेंगी।
विज्ञापन

अभी तक दुकानें खोले जाने के संबंध में रोस्टर जारी किया गया था। रोस्टर के अनुसार ही दुकान संचालक अपनी दुकानें खोल रहे थे। बृहस्पतिवार को जारी आदेश में जिलाधिकारी ने रोस्टर खत्म कर सभी तरह के प्रतिष्ठानों को पूरे सप्ताह पर कुछ शर्तों के साथ खोले जाने की अनुमति दे दी है। इसके तहत कहा गया है कि दुकानदारों को फेस कवर, फेस मास्क, ग्लब्स का इस्तेमाल करना जरूरी होगा। प्रतिष्ठानों में सैनिटाइजर की व्यवस्था जरूरी है। ताकि वहां पहुंचने वाले ग्राहक अपने हाथों को सैनिटाइज कर संक्रमण से बच सकें। यदि कोई ग्राहक बगैर मास्क के आता है तो उसे सामानों की बिक्री नहीं की जाएगी। सभी बाजार सुबह नौ से रात आठ बजे तक खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें