म्योरपुर।थाना क्षेत्र के बभनडीहा ग्राम पंचायत के भलुही टोले में 12 श्रमिकों को उन्हीं के गांव में क्वारंटीन किया गया है।सभी मजदूर वाराणसी के मडुआडीह से लौटे थे।मजदूरों को शुक्रवार रात गांव में पहुंचते ही घर वालों ने इसकी सूचना प्रधान को दी।थानाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद सभी को गांव में ही क्वारंटीन कर दिया।सभी मजदूरों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में जांच भी कराई गई है।अधीक्षक डा. फिरोज आबेदीन ने जांच के बाद सभी श्रमिकों की स्थिति सामान्य बताते हुए 14 दिन क्वारंटीन करने की सलाह दी।थानाध्यक्ष रमेशचंद्र ने बताया कि सभी श्रमिकों को गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में क्वारंटीन किया गया है।