मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिले के कई क्षेत्रों में रैली का आयोजन किया गया। इसमें स्कूलों, विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों ने हिस्सा लिया। लोक नृत्य और लोक गीत के जरिए लोगों को अधिकाधिक मतदान के लिए जागरूक किया गया। लोगों को मतदान की शपथ दिलाई गई।
दुद्धी के क्रिकेट मैदान में गोष्ठी हुई। सीडीओ रामाश्रय ने कहा, अधिकाधिक वोट देने के लिए लोग आगे आएं। कर्मा गीत से मतदाताओं को जागरूक किया। गया। सीओ मनमोहन पांडेय ने कहा, किसी के दबाव में मतदान न करें। एसडीएम भानु प्रताप सिंह ने कहा कि पहले मतदान करें फिर जलपान करें। सीडीओ ने सभी को मतदान की शपथ दिलाई। इसके बाद छात्र-छात्राओं की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डीआईओएस प्रभुराम चौहान, बीडीओ दिवाकर सिंह, बीईओ राजीव यादव, मंगलम गोपालन, सुंदरी देवी, सीडीपीओ संगीता वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष हरिशंकर यादव, एडीओ लालजी देव पांडेय मौजूद रहे। संचालन फैजुल्लाह ने किया।
वैनी प्रतिनिधि के अनुसार बीआरसी नगवां पर मतदाता जागरूकता रैली हुई। एडीएम रामचंद्र, बीडीओ डीपी वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रशांत सिंह, एडीओ पंचायत गोपाल जी ओझा ने रैली को हरी झंडी को रवाना किया। शांति इक्का ने भरत नाट्यम प्रस्तुत किया तो बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए मतदान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर एसडीएम सदर अशोक कुुमार सिंह, सीओ खिचड़ू राम, बीडीओ उदय चंद राय, मीना जायसवाल, महेंद्र जायसवाल मौजूद रहे। शक्तिनगर प्रतिनिधि के अनुसार संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर में छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। एनटीपीसी शक्तिनगर के महाप्रबंधक आपरेशन एंड मैकेनिकल आलोक गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान चरणजीत सिंह, विनोद कुमार, पीके बरनवाल, विजय शंकर श्रीवास्तव, वाल्टर डिसिल्वा, अल्फर्ड जार्ज समेत अन्य मौजूद रहे।