फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की सभी परीक्षाएं तीन मई तक स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज, शॉपिंग माल, सिनेमा घर और जिम को 15 मई तक बंद करने का आदेश पारित किया है। इस आदेश के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय की समस्त परीक्षांए और कक्षाएं तीन मई तक स्थगित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ कुलदीप सिंह की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए विश्वविद्यालय एवं संबद्ध समस्त राजकीय, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों एवं संस्थानों में 18 मार्च से तीन मई तक होने वाली विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।
इस दौरान परीक्षा नियंत्रक ने सभी नोडल केंद्रों को निर्देशित किया है कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रेषित गोपनीय सामग्री को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखें। गोपनीय सामाग्री लीक होने पर नोडल केंद्र उत्तरदायी होंगे। बता दें कि विश्वविद्यालय कैंपस और संबद्ध महाविद्यालयों में चलने वाले पाठ्यक्रमों की वार्षिक परीक्षाएं 18 मार्च से चल रही थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण 25 मार्च से परीक्षाएं स्थगित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें