फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रिहंद बांध के फाटक खोलने का अलर्ट, ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश

Wed, 28 Aug 2024 02:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

रिहंद बांध के फाटक खोलने का अलर्ट जारी करते हुए ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। बांध की सुरक्षा के लिए भारी मात्रा में पानी निकाला जाएगा, जिससे रेणु और सोन नदी में पानी बढ़ेगा। 
विज्ञापन
रिहंद बांध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिहंद बांध का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। बांध का जलस्तर 870 फीट के उच्चतम स्तर के सापेक्ष 868 फीट से ऊपर पहुंच गया है। बांध के फाटक कभी भी खोले जा सकते हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन ने तटवर्ती गांवों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


रिहंद के फाटक खुलने का सीधा असर ओबरा बांध पर पड़ेगा, जो पहले से ही उच्चतम स्तर पर है। बांध की सुरक्षा के लिए भारी मात्रा में पानी निकाला जाएगा, जिससे रेणु और सोन नदी में पानी बढ़ेगा।

जारी अलर्ट के तहत रिहंद बांध से निकला पानी ओबरा बांध से होते हुए रेणु/सोन नदी में प्रवाहित होने के कारण ओबरा बांध के डाउन स्ट्रीम में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन


ऐसे में ओबरा बांध के डाउन स्ट्रीम के निवासियों, आने जाने वाले लोगों को सुरक्षा के मद्देनजर नदी के आस-पास न जाने और नदी की तलहटी के निवासियों को सुरक्षित स्थान पर शीघ्र जाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें