फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों की चहलकदमी को लेकर अलर्ट, बागेसोती जंगल में फोर्स ने की कांबिंग

विज्ञापन
कोन थाना क्षेत्र के बागेसोतिल में कांबिंग करते पुलिस के जवान। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। पड़ोसी राज्यों में नक्सलियों की चहलकदमी को लेकर सीमावर्ती इलाकों में कांबिंग तेज कर दी गई है। बृहस्पतिवार को बागेसोती समेत अन्य जंगलों में पुलिस ने कांबिंग किया। इस दौरान पुलिस ने रहवासियों को निडर होकर गुजर-बसर करने की बात कहीं।
विज्ञापन

कोन संवाददाता के अनुसार पुलिस अधीक्षक सोनभद्र आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर बृहस्पतिवार को अेबरा क्षेत्राधिकारी भाष्कर वर्मा, कोन थानाध्यक्ष अरविंद यादव कई थानों के फोर्स, सीआईएसएफ के साथ बागेसोती जंगल मे सघन कांबिंग की। सीओ ने ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूक किया और नक्सली गतिविधियों के बारे में जानकारी लेते हुये भयमुक्त रहकर जीवन यापन करने की बात कहीं। कहा कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सुचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस हर समय आपकी मदद के लिए तैयार है। सभी को सोशल डिस्टेंस व मास्क को कड़ाई से पालन करने के लिए दिशानिर्देश दिए। कांबिंग में हाथीनाला रमेश बुध्दसैनी, विंढमगंज बृजमोहन सरोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें