फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों का मनोबल न बढ़ाएं अखिलेश : संजय निषाद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपराधियों का मनोबल न बढ़ाने की सलाह दी है। कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता में जाति पूछकर एनकाउंटर के सवाल पर उन्होंने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती।
विज्ञापन

ऐसे बयानों से जाहिर है कि सपा अपराधियों को संरक्षण देती रही है और उन्हीं के बल पर सरकार चलाती रही। उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमो को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता है और अपराध होते हैं।
उन्होंने बताया कि सोनभद्र में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए यहां जलाशयों में माता सुकेता के नाम से केज कल्चर का विकास कराया जाएगा। हाईटेक तकनीक से मत्स्य पालन की प्रक्रिया कराई जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि पूर्व की सरकारों में दूसरे वर्ग के लोगों ने गलत तरीके से तालाबों का ठेका पाकर मछुआ समाज के अधिकारों को छीना है। इसकी जांच कर सुधार के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड भी मौजूद रहे।

टीम गठित कर की जाए मत्स्य पालन के पट्टों की जांच
कैबिनेट मंत्री डाॅ. संजय कुमार निषाद ने कलेक्ट्रेट सभागार में मत्स्य विभाग से संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने जिले में मत्स्य पालन के लिए हुए पट्टा आवंटन की बिंदुवार समीक्षा की।
कहा कि पट्टों की टीम गठित कर जांच कराई जाय। अगर किसी अपात्र को पट्टे का आवंटन हुआ तो उसे निरस्त कर पात्र व्यक्तियों को आवंटित करें। पट्टों के लिए ग्राम सभाओं में पंचायत भवन पर सूचना अंकित की जाए। तालाबों में अवैध तरीके से किए गए कब्जे हटवाए जाएं।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत किसानों की आय में वृद्धि और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अशोक कुमार, एडीएम रोहित यादव, उप निदेशक मत्स्य आरके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें