फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के लिए अखंड कीर्तन, हो रहा राम नाम का जाप

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के लिए टोटकों के साथ लोग पूजन-अर्चन भी कर रहे हैं। बभनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सागोबांध के महदानी घुटरा पहाड़ पर पिछले सोमवार से भगवान इंद्र को खुश करने के लिए लगातार अखंड कीर्तन राम नाम का जाप हो रहा है।
विज्ञापन

सागोबांध ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोपाल प्रसाद ने कहा कि जब तक भगवान इंद्र नहीं खुश होंगे तब तक लगातार कीर्तन का जाप होता रहेगा। कोई व्यक्ति 24 घंटे का कार्यक्रम का खर्चा का वहन कर रहा है तो कोई व्यक्ति भोजन चाय नाश्ता आदि का प्रबंध कर रहा है। इस तरह से लगातार चल रहे कार्यक्रम को देखने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई गांव के लोग पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्र के संभ्रांत लोगों का कहना है कि जब तक क्षेत्र में जोरदार बारिश नहीं होगी तब तक हम सभी लोग रामनाम का जाप करते रहेंगे। मुख्य रूप से प्रधान प्रतिनिधि गोपाल प्रसाद सहित ग्रामीणों में अशोक कुमार सिंह, शिव प्रसाद शर्मा, सोनू शर्मा, दशरथ प्रजापति, पं. सत्यनारायण दिनेश कुमार, लालबाबू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें