गुरुनानक बालिका इंटर कालेज में शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान जूनियर ने सीनियर छात्राओं को विदाई दी। सीनियर ने जूनियर छात्राओं से अनुभव साझा किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य, नाटक, चुटकुले को लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। विदाई गीत, बाबा की रानी हूं... सुन कर छात्राओं के पलकें भीग गईं। इस दौरान मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
तीन छात्राओं आकांक्षा केशरी को मिस गुरुनानक का ताज, अन्नपूर्णा को वेस्ट डिस्प्लीन, विभा को वेस्ट एक्टिविटिव से सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि घोरावल विधायक रमेश चंद्र दूबे, प्रबंधक भगवंत सिंह, प्रधानाचार्य सुभाग सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्र्रम के दौरान सरस्वती वंदना, नृत्य, नाटक में निधि सिंह, शिवानी, काजल, शिवानी सहित अन्य छात्राओं की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने खूब वाहवाही लूटी।
इस दौरान जूनियर छात्राओं ने बारहवीं की छात्राओं को विदाई दी। विधायक रमेश चंद्र दूबे ने कहा विद्यार्थी देश के भविष्य हैं। शिक्षक इन्हें निखारने का काम करता।
यही लोग आगे चलकर अपना और अपने जिले का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान विद्यालय में मेधावी छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निरंजन सिंह, दया सिंह, जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे।