सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म का आरोपी एयर फोर्स कर्मी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
पुलिस के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती ने एयर फोर्स कर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। युवती का आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब भी शादी की बात करती तो वह टाल मटोल करता था। कुछ दिन पहले आरोपी ने उसके साथ शादी करने से साफ मना कर दिया। इस पर युवती ने मामले की तहरीर राबर्ट्सगंज कोतवाली में दी। प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि युवती के तहरीर पर आरोपी अखिलेश तिवारी निवासी प्रतापगढ़ के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
मारपीट करने वालों पर दर्ज होगा केस
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के जमगांव में प्रमोद कुमार और उसके घरवालों के साथ मारपीट करने के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक होली के दिन कुछ लोगों ने पुराने विवाद को लेकर मारपीट कर लिए थे। इसमें प्रमोद के सिर में गंभीर चोटे आई हैं। मेडिकल कराने के बाद मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस जुट गई है।