फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विवि की मिल सकती है सौगात

Sat, 28 Mar 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दौरा 31 मार्च को अनपरा डी के लोकार्पण के लिए प्रस्तावित है। इस दौरान वे जिले को कृषि विश्वविद्यालय की सौगात दे सकते हैं।
विज्ञापन


साथ ही अनपरा ई सहित कई योजनाओं की घोषणा के साथ ही बहुप्रतिक्षित सोन पंप नहर विस्तार कार्य के शिलान्यास की भी संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों की मानें तो शासन स्तर से दी जाने वाली सौगातों की सूची तैयार कर ली गई है। इससे उत्साहित सपाजनों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

वहीं अनपरा परियोजना प्रबंधन भी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है।  शनिवार को दोपहर बाद अनपरा पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष अविनाश कुशवाहा, घोरावल विधायक रमेश दुबे,
विज्ञापन


दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी, अनपरा डी जीएम इं. आरके वाही आदि के साथ विदेशी अतिथि गृह सभा कक्ष में तैयारियों के बाबत मंत्रणा की।

 इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने के टिप्स सुझाए और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। शाम चार बजे  एडीएम मनीलाल यादव के साथ सभास्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर देर शाम तक मंत्रणा की।

अविनाश ने कहा कि सीएम का आगमन जिले को ढेरों सौगात देने वाला है। मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका जनपद ही नहीं, अनपरा में पहला आगमन भी है।

ऐसे में यह दौरा पार्टीजनों के साथ ही आमजन के हित के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है। इस मौके पर जिला महासचिव विजय यादव, शिवबहादुर यादव, पंकज सिंह पटेल, अजय सिंह, सपा के मप्र महासचिव जीएन चौरसिया, संजीव सिंह, रवि गोंड़, गैवीनाथ यादव, प्रशांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें