घोरावल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं सह-प्रभारी उत्तर प्रदेश बाजीराव खाड़े का आगमन रविवार को घोरावल ब्लॉक के लहास में चल रहे संगठन सीजन पार्ट टू कार्यक्रम में हुआ। यहां बाजीराव खाड़े ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से कांग्रेस का शासन न होने से प्रदेश की आम जनता को काफी नुकसान हुआ है। नौजवान ,गरीब, आदिवासी, किसान ,मजदूर सब मौजूदा सरकार की नीतियों से परेशान हैं। यह किसान विरोधी सरकार किसानों को गुलाम बनाने के लिए तीनों काले कानून लेकर आई है, जो किसानों को ही नहीं देश को भी कमजोर करेगा। सरकार ने कांग्रेस द्वारा सृजित योजनाओं को कमजोर करने एवं सरकारी कंपनियों को बेचने का काम कर रही है। प्रदेश में भाजपा के कुशासन से ऊबकर जनता आज कांग्रेस की ओर देख रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने कहा कि आज किसान दिल्ली बॉर्डर पर बैठा हुआ है और आम जनमानस की लड़ाई लड़ रहा है। सरकार एमएसपी का निर्धारण क्यों नहीं कर रही है। कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने का काम करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ ने कहा कि आदिवासियों ,वनवासियों को अधिकार देने का काम कर किसी ने किया है तो कांग्रेस पार्टी ने किया है आज गरीबों,मजदूरों,किसानों, आदिवासियों की बात कांग्रेस करती है।इस अवसर पर प्रदेश सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह, कमलेश ओझा,आशुतोष दूबे, विनोद तिवारी, राजबली पांडे, लल्लू राम पांडे, अजय मौर्य,श्रीकांत मिश्रा,राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, दौलत सिंह, मारकंडे ,अनिल चौबे,संकटा प्रसाद ,महेश मिश्र, अशोक, परदेसी कोल, अमरावती देवी,राजीव, बसंत ,शंकर कोल, नारायण, गणेश, लाल बहादुर इत्यादि रहे।