फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय में कटौती के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 07 Jun 2017 10:44 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में मानदेय भुगतान की मॉग को लेकर प्रदर्शन करते कमेटी बाल संरक्षण योजना के लोग।
विज्ञापन
 मानदेय कटौती से नाराज जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मचारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन पत्र देकर सेवा शुल्क एवं सेवा प्रदाता के कमीशन की कटौती न करने की मांग उठाई।      कहा कि जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय में सेवा प्रदाता फर्म मेसर्स आकृति कंस्ट्रक्शन एंड मैन पावर सप्लायर, दुबौली, कप्तानगंज बस्ती के जरिए वह लोग अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
विज्ञापन


बावजूद इसके सेवा शुल्क 15 प्रतिशत एवं सेवा प्रदाता का कमीशन तीन प्रतिशत का भुगतान विभाग नहीं कर रहा है। कमलाकांत, अमरेश पांडेय, रिषी श्रीवास्तव और रोमी पाठक ने कहा कि उन लोगों को यात्रा भत्ता के लाभ से भी वंचित किया जा रहा है। ऐसे में उन लोगों के समझ आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है। विकास कुमार, सुरेश तिवारी, अभिलेख, संदीप पांडेय ने भी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें