फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांकेतिक प्रदर्शन के बाद संविदा कर्मियों ने मांगपत्र सौंपा

विज्ञापन
राबबर्ट्सगंज सीएमओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
प्रोत्साहन राशि न मिलने से नाराज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय का घेराव किया। छह सूत्री मांगों के समर्थन में आंदोलित कर्मचारियों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। शीघ्र प्रोत्साहन राशि के भुगतान की मांग की।
विज्ञापन

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे एनएचएम कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कर रहे कर्मचारियों को मिलने वाले विभिन्न लाभ से वंचित किया जा रहा है। सीएचओ और एएनएम के लंबित भुगतान समेत छह मांगों को लेकर पूर्व में भी कई बार अधिकारियों के माध्यम से उच्चाधिकारियों को मांगपत्र सौंपा जा चुका है लेकिन अभी तक समस्याएं जस की तस हैं। कहा कि कर्मियों की जायज मांगों को पूर्ण करने में की जा रही हीलाहवाली को संगठन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला महामंत्री अंजनी दुबे और जिला उपाध्यक्ष युगवीर सिंह, जिला महिला उपाध्यक्ष कंचन देवी, कोषाअध्यक्ष अवनीश सिंह ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार संविदा कर्मी काम कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों को पूर्ण नहीं किया जा रहा है। विनोद कुमार, अमित सिंघल, अतुल कुमार, रवि रतन, अनुराधा यादव, नेहा पटेल, वंदना कौशल और आरुषि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें