पिछले दो दिन से प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बारिश के कारण मौसम खुशनुमा हो गया है। बिजली की मांग भी 1666 मेगावाट लुढ़ककर 29773 मेगावाट आ गई है।
पिछले एक सप्ताह से प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग लगातार 31 हजार मेगावाट के पार चल रही थी। इस बीच सभी विद्युत इकाइयों से पूरी क्षमता से उत्पादन कराया जा रहा था। सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली।
बिजली की मांग 29773 मेगावाट पर आ गई। इस बीच सोमवार की देर रात पीकऑवर में अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की छठवीं इकाई से 504 मेगावाट और एमईआईएल समूह की अनपरा एनर्जी लिमिटेड की 600 मेगावाट की इकाई से पूरी क्षमता से उत्पादन किया गया।