रमजान माह के तीसरे जुमे की नमाज अकीदत और पाकीजगी से अदा की गई। रोजेदार ने नमाज के दौरान तरक्की, खुशहाली और शांति के लिए दुआ मांगी। इस दौरान पुलिस बल चौकन्ना रहा। मस्जिदों के बाहर सादे वर्दी में जवान तैनात रहे। फोर्स भी लगातार गश्त करती रही। रॉबर्ट्सगंज के मेन चौक स्थित जामा मस्जिद में दोपहर 12 बजे के बाद से रोजेदार जुटने लगे थे। भीड़ के चलते बरामदे में बैठकर नमाज अदा करनी पड़ी। नमाज से पहले तकरीर करते हुए मौलाना ने रमजान के मुकद्दस माह में रोजों की अहमियत समझाई। हर मुसलमान को पूरी पाकीजगी के साथ रोजा रखते हुए अल्लाह की इबादत के लिए प्रेरित किया। जामा मस्जिद के बाद पूरब मोहाल स्थित मस्जिद में नमाज हुई। इसके अलावा नई बस्ती, नई बाजार सहित अन्य इलाकों के मस्जिदों में भी तीसरे जुमे की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों में भीड़ बनी रही। उधर, दुद्धी कस्बा के जामा मस्जिद में शुक्रवार को रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अदा की गई। मख्तब जब्बारिया ईदगाह, मुस्लिम गर्ल्स कॉलेज मल्देवा एवं बघाड़ू में जुमे की नमाज पढ़ी गई। इस अवसर पर भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा।