फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लेदर बाल क्रिकेट में सिंगरौली और निगाही की टीम रही विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित सीआईएसएफ ग्राउंड में चल रहे ऊर्जांचल कप टी 20 लेदर बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो मैच खेले गए। इसमें एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली और निगाही की टीम विजेता रही। पहला मैच एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली और अनपरा परियोजना के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अनपरा परियोजना की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 185 रन बनाए, जिसमें विश्वजीत सिंह ने शानदार शतक लगाते हुए 105 रन बनाए, जवाबी पारी में सिंगरौली 19 ओवर में 3 विकेट खोकर 186 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया, जिसमें साहिल जायसवाल ने नाबाद 60 रन एवं राहुल ने नाबाद 60 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच अधिवक्ता अरुण कुमार पांडेय ने साहिल जायसवाल को दिया। दूसरा मैच निगाही और आरसीसी रेणुसागर के बीच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए निगाही की टीम ने 19.2 ओवर में 109 रन बनाया। बल्लेबाज चंद्र प्रकाश ने 26 रन बनाए। आरसीसी रेणुसागर की ओर से अनिल, जितेंद्र, सनी एवं आलोक ने 2-2 विकेट लिए। जवाबी पारी में आरसीसी रेणुसागर 107 रन बनाकर सिमट गई, जिसमें सतेंद्र ने 25 रन, विजय ने 25 रन बनाए। निगाही की ओर से बी. किरण कुमार ने 5 विकेट, राकेश चंदेल ने अपने ओवर में अंतिम 3 विकेट लिया। बी. किरण कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें