फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चार दिन बाद फिर 42.6 डिग्री तक बढ़ा अधिकतम पारा

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में प्रचंड धूप से बचने े लिए धर्मशाला चौक के समीप फ्लाईओवर के नीचे बैठे राहगीर। संव
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के तापमान में बीते कुछ दिनों से जारी उतार-चढ़ाव जारी है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इससे चार दिन बाद फिर से अधिकतम पारा 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। हालांकि आने वाले दिनों में अधिकतम एवं न्यूनतम पारा में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक शुक्रवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 23.8 और अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके मुकाबले बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा 24.0 और अधिकतम पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। दो दिन पहले यानी बुधवार को न्यूनतम पारा 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसी सप्ताह रविवार को अधिकतम पारा 42.6 डिग्री तक दर्ज हुआ था, जो अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। तापमान में वृद्धि के बीच शुक्रवार को दोपहर में गर्म हवा के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल रहा। घर से जो भी व्यक्ति निकला वह सिर ढककर निकला। जिला प्रशासन की तरफ से लू से बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। जिसमें अधिक से अधिक पानी पीने, खाली पेट धूप में नहीं निकलें और छाछ, नींबू पानी आदि का अधिक से अधिक सेवन करने के लिए प्रेरित किया गया है। वहीं ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो.रवि शंकर सिंह व तकनीकी अधिकारी मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के आधार पर आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है। रातें गर्म रहने के साथ दिन में आने वाले दिनों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इस दौरान किसान मौसम के परिवर्तन को ध्यान में रखकर ही कृषि कार्य करें।

रॉबर्ट्सगंज में प्रचंड धूप से बचने े लिए धर्मशाला चौक के समीप फ्लाईओवर के नीचे बैठे राहगीर। संव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें