विभिन्न मुद्दों को लेकर अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार बुधवार को भी जारी रहा। तहसील अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष राज बहादुर सिंह व दी घोरावल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ल ने संयुक्त रूप से बताया कि तहसील में व्याप्त विभिन्न मुद्दों और अनियमितताओं को लेकर दस सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार को प्रेषित किया गया था। उन्हें दो दिन में समस्याओं के समाधान की मोहलत दी गई थी। अब बैठक कर एसोसिएशन आगे की रुपरेखा तैयार करेगा। कार्य बहिष्कार में राजेश कुमार दुबे, राम किंकर पाठक, राजेन्द्र पाठक, प्रयागदास, गोपाल सिंह, श्याम बिहारी, राज नारायण श्रीवास्तव, संतोष तिवारी, सौरव तिवारी, अरूण तिवारी आदि शामिल रहे।