फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: इलाज कराने बनारस गया था परिवार, घर से चोरों ने नकदी-जेवरात उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के खजूरी गांव में चोरों ने एक सुनसान मकान और उससे संबंधित किराना दुकान को निशाना बनाया। खजूरी गांव निवासी अमित साव ने बताया कि वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए 20 मई को वाराणसी गए थे। पत्नी के ऑपरेशन के कारण परिवार को लगभग एक सप्ताह से अधिक समय तक वहीं रुकना पड़ा। मंगलवार दोपहर जब वह परिवार के साथ घर लौटे तो घर में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा था। चोर दो हार, चेन, मंगलसूत्र, कान के झुमके, पायल सहित अन्य कीमती आभूषण और एक लाख रुपये से अधिक की नकदी ले गए। इसके अलावा चोरों ने किराना दुकान का शटर भी तोड़ दिया और वहां रखी नकदी भी उठा ले गए। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की गई है। तहरीर मिलने के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें