फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कासगंज की घटना के विरोध में लामबंद हुए अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कासगंज में अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्याकांड के विरोध में जिले के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। सोनभद्र बार और डिस्टि्रक्ट बार के संयुक्त बैनर तले अधिवक्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए कचहरी परिसर का भ्रमण किया। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं पर हमले बढ़ते जा रहे हैं। एक तरफ सरकार सुरक्षा का वादा कर रही है तो दूसरी ओर कासगंज की घटनाएं दावों की पोल खोल रही हैं। मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। घटना के विरोध में कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। विरोध प्रदर्शन में सोनभद्र बार की अध्यक्ष पूनम सिंह, डिस्टि्क्ट बार के अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभाकर श्रीवास्तव, रोशन लाल यादव, अरुण प्रताप सिंह, ओमप्रकाश राय, महेंद्र शुक्ला, रमेश राम पाठक, विकास शाक्य, बब्बन सिंह, अरुण मिश्रा, आलोक सिंह, राजीव कुमार सिंह गौतम, रामचंद्र सिंह, रामकेश पाल, राजेश साहनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें