फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नई आवासीय कॉलोनियों के आसपास भी बनाए जाएं मतदान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियाें के साथ डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। 1500 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थल (बूथ) निर्धारित करने के निर्देश दिए गए। इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों से सुझाव भी लिए।डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से मतदेय स्थलों का विभाजन अधिकतम 1500 मतदाताओं के आधार पर कराने के निर्देश दिए गए हैं। राजनीतिक दलों से प्राप्त सभी आवेदनों की सूची तैयार की जाए। यह भी उल्लेख किया जाए कि प्रस्ताव स्वीकृत किया गया या नहीं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार मतदेय स्थलों को रनिंग सीरियल नंबर दिए जाएंगे। मतदेय स्थलों की नई सूची में कोई भी सहायक (आक्जिलरी) मतदेय स्थल नहीं रखा जाएगा। विशेष परिस्थितियों में ही 300 से कम मतदाता वाले मतदेय स्थलों को रखा जा सकता है। इसके लिए स्पष्ट कारण का उल्लेख कर दिया जाए। शहरी क्षेत्रों में जहां नई आवासीय कॉलोनियां कुछ वर्षों में बनी हैं और उसमें नागरिक निवास करने लगे हैं तो वहां जरूरत के अनुसार नए केंद्र बनाए जाएं। पुराने और जर्जर भवन वाले मतदेय स्थलों को उसी मतदान क्षेत्र के अंतर्गत उपलब्ध स्थायी भवन में स्थानांतरित करें। ऐसे मतदेय स्थलों को चिह्नित किया जाए, जो मुख्य गांव-बस्ती से पर्याप्त दूरी पर है। मतदान केंद्र की दूरी 2 किमी से अधिक नहीं होनी चाहिए। किसी भी राजनैतिक दल या मजदूर यूनियन के कार्यालय से 200 मीटर के अंदर कोई भी मतदेय स्थल नहीं बनाया जाय। बैठक में सपा नेता अनिल प्रधान, सीपीआई नंदलाल आर्य, गोपाल स्वरूप पाठक, बसपा जिलाध्यक्ष बी. सागर, सुनील सिंह, एडीएम सुभाष चंद्र यादव, एसडीएम सदर उत्कर्ष द्विवेदी, निखिल यादव, विवेक कुमार सिंह, विनीत कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें