फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। तहसील मुख्यालय स्थित न्यायालय उप जिलाधिकारी में मुकदमे की पत्रावली के निस्तारण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मंगलवार को अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार दुद्धी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस पर दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव की अगुवाई में पहुंचे अधिवक्ताओं ने एसडीएम के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि शासनादेश के बावजूद एसडीएम तहसील मुख्यालय पर निवास नहीं करते। कई बार वादकारियों के साथ दुर्व्यवहार भी कर चुके हैं। मुकदमे की पत्रावली के निस्तारण में अनियमितता का आरोप लगाया। मुकदमों की पत्रावली को आदेश के लिए सुरक्षित कर लिया जाता है। सुरक्षित पत्रावलियों में ना तो उसमें कोई आदेश पारित किया जा रहा है और ना ही उसमें कोई तारीख नियत की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अधिवक्ताओं की तीखी नोक झोंक भी हुई। काफी देर तक चले हंगामे के बाद तहसीलदार अजीत सिंह, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल के आश्वासन के बाद ज्ञापन देते हुए अधिवक्ता वापस हुए। एडीएम सहदेव मिश्रा ने बताया कि अधिवक्ताओं की शिकायत पर वह दुद्धी तहसील में जांच करने के लिए आए हैं। अभी जांच चल रही है। तहसील के समस्त अधिकारी कर्मचारियों से पूछताछ रिकार्ड की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें