ओबरा। वरिष्ठ अधिवक्ता से दुर्व्यवहार और तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर बुधवार से तहसील परिसर में धरने पर बैठे अधिवक्ता बृहस्पतिवार को एसडीएम से वार्ता के बाद शांत हुए। एसडीएम ने उन्हें मामले में समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने धरना समाप्त किया।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 एसडीएम प्यारेलाल मौर्य ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधिवक्ताओं को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान सोनांचल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कपूरचंद पांडेय, महामंत्री दिनेश दुबे, पूर्व महामंत्री अनिल मिश्रा और उमेश शुक्ला ने एसडीएम से मुलाकात की। एसडीएम ने अधिवक्ताओं की मांगों को मानते हुए 30 नवंबर तक उस पर अमल करने का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन पर अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान तहसीलदार अंजनी गुप्ता, अनिल चौधरी, आनंद श्रीवास्तव, मुकेश आदि मौजूद रहे।