फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग करके विद्यार्थियों को दिया जाएगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रदेश सरकार ने 15 अक्तूबर के बाद चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोलने की छूट दी है। शासन ने गाइड लाइन जारी करते हुए कहा है कि छात्र अपने माता-पिता की सहमति से संबंधित स्कूल, शैक्षणिक संस्थान में उपस्थित हो सकते हैं। इसके बाद से विद्यालय प्रबंधक तैयारी में जुट गए हैं। प्रबंधकों का कहना है शासन प्रशासन की तरफ से जारी गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन करते हुए विद्यालय का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज स्थित विमला इंटर कालेज के प्रबंधक जितेंद्र सिंह का कहना है कि विद्यालय खुलने की प्रतीक्षा पहले से की जा रही है। विद्यालय संचालित होने पर महामारी से बचाव के लिए शासन प्रशासन की तरफ से जो भी गाइडलाइन जारी होगा, उसका शत प्रतिशत पालन किया जाएगा। डीआरएन एकेडमी विद्यालय के प्रबंधक विनोद जालान का कहना है कि विद्यालय खुलने पर सीटिंग अरेंजमेंट ऐसा होगा जिससे स्टूडेंट्स के बीच कम से कम छह फीट की दूरी रह सके। गेट पर बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग करके प्रवेश दिए जाने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही कक्षाओं में सैनिटाइज कराया जाएगा। ताकि महामारी से बचाव हो सके।
संत भगवानानंद पब्लिक इंटर कालेज सलैया की प्रबंधक पूनम श्रीवास्तव का कहना है कि कक्षा में बच्चों को सोशल डिस्टेसिंग में बैठने की व्यवस्था की जाएगी। टाइम टेबल बनाकर बच्चों को पढ़ाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर शिक्षकों की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रकाश जीनियस इंटर कालेज के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन का कहना है कि 15 अक्तूबर के बाद स्कूल, कालेज खोलने की खबर चल रही है। लेकिन इस संबंध में प्रशासन की तरफ से कोई दिशा निर्देश जारी नहीं हुआ है। प्रशासन की तरफ से जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए कालेज खोला जाएगा। वहीं अभिभावकों में ब्रह्मनगर निवासी गिरीश पांडेय, श्रीप्रकाश आदि का कहना है कि विद्यालय में महामारी से बचाव के लिए किए जा रहे व्यवस्था को देखने के बाद ही बच्चों को पढ़ने के लिए विद्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें