फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन का पुतला फूंकने से रोका

Mon, 07 Sep 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मुख्य चौक पर सोमवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन का पुतला फूंकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने पुतला छीन लिया। पुतला छीने जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लोकतंत्र का हनन करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मौके पर उपस्थित साथियों को संबोधित करते हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने जिला प्रशासन पर सपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। संगठन ने हाल ही में प्रकाशित विकास पुस्तिका में सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधान परिषद सदस्य व ओबरा विधायक का नाम न होने पर नाराजगी व्यक्ति की। इस दौरान विवेक पांडेय, अवधेश वर्मा, सूरज, अनुज, आशू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें