फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने मीडिया एकादश को 49 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर रविवार को 34 वीं अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच प्रशासन एकादश और मीडिया एकादश के बीच हुुआ। 15 ओवरों के मैच में प्रशासन की टीम ने मीडिया एकादश को 49 रन से हरा दिया। विजयी टीम के कप्तान एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह को मुख्य अतिथि हरिराम चेरो ने ट्राफी प्रदान की। उपविजेता टीम के कप्तान मो. शमीम अंसारी को कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि ने ट्राफी दी।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि हरिराम चेरो ने फीता काटकर प्रतियोतिगता का शुभारंभ किया। अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि ने कहा कि खेल मैत्रीपूर्ण और समरसता के साथ होना चाहिए। क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो ने कहा कि हार और जीत खेल का पहलू है। हारने वाले का मनोबल तोड़ना नहीं है। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि खेल में जो भाईचारा दिखता है वह कहीं नहीं दिखता। संचालन सुनील जायसवाल ने किया। कमेंट्री वरुण जौहरी व इरफान खिलाड़ी ने किया। इस दौरान एसडीएम रमेश कुमार, सीओ दुद्धी राम आशीष यादव, डीपीआरओ विशाल सिंह, बीएसए गोरखनाथ पटेल, सीओ सदर अभिनव यादव, तहसीलदार ओबरा सुनील कुमार, सीओ ओबरा भास्कर वर्मा, विंढमगंज एसओ बृजमोहन सरोज समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें