फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन कर किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर शनिवार को वकीलों ने राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में भ्रमण करते हुए नारेबाजी की। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश भर में आए दिन अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार एवं हत्या की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इस पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। अधिवक्ताओं के आश्रितों को मुआवजा व नौकरी मिले, अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। वकीलों के कार्य बहिष्कार से कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी भी परेशान रहे। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में एसबीए महामंत्री सत्यदेव पांडेय, डीबीए महामंत्री अतुल प्रताप सिंह, दयाराम यादव, महेंद्र प्रसाद शुक्ला, वारिश अली, राजेश कुमार, धर्मेेंद्र द्विवेदी, प्रदीप पांडेय, श्रवण पांडेय, जितेन्द्र कुमार,रामप्रसाद यादवआदि शामिल रहे। उधर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधाकर मिश्रा ने कहा कि वकीलों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार, हत्या पर रोक लगनी चाहिए। उधर, दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन ने भी कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान अध्यक्ष उमापति पांडेय, मकसूद अली, राकेश शरण मिश्रा, अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप धर द्विवेदी, जनार्दन पांडेय, राजेश देव पांडेय आदि मौजूद रहे।
घोरावल और दुद्धी में भी अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
घोरावल/दुद्धी। प्रदेश में अधिवक्ताओं की लगातार हो रही हत्या, शोषण व दुर्व्यवहार के खिलाफ बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शनिवार को तहसील अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष गोविंद नारायण झा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सुरेश शुक्ला को सौंपा। यहां रामअनुजधर द्विवेदी, प्रयागदास, राजेंद्र पाठक, रामकिंकर पाठक, सच्चिदानंद चौबे, आदिनाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे। उधर अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध प्रदर्शन किया। कचहरी से जुलूस निकालकर तहसील में पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सिविल बार संघ के अध्यक्ष नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव, रामपाल जौहरी, प्रभु सिंह, राकेश श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, जवाहरलाल, संजीव कुमार गुप्ता, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें