फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को आधार कार्ड संशोधन में हो रही परेशानी

विज्ञापन
घोरावल स्थित एक बैंक के सामने आधार कार्ड के लिए लगी भीड़। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
घोरावल। तहसील क्षेत्र में आधार कार्ड न बनाने और संशोधन का कार्य में उदासीनता की शिकायत पर उपजिलाधिकारी जैनेंद्र सिंह ने शुक्रवार को तीन आधार कार्ड केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिदिन आधार कार्ड बनाने और संशोधन करने का निर्देश दिया। कहा कि विद्यार्थियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। बीआरसी में काम ठीक से न होने पर नाराजगी जताई। विद्यार्थियों को प्रवेश के बाद छात्रवृत्ति, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की जरूरत होती है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के आधार कार्ड में कमियां होने से उन्हें आधार कार्ड में संशोधन की जरूरत है। वहीं तमाम लोग विभिन्न कार्यों के लिए आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं। नए आधार कार्ड बनाने एवं आधार कार्ड में कमियों को दुरुस्त करने के लिए इंडियन बैंक खरुआंव, पोस्टऑफिस और बीआरसी में केंद्र बनाया गया है। पोस्टआफिस में एक महीने से नेटवर्क ठीक से काम न करने से यहां आधार कार्ड का काम बंद है। बीआरसी में बहुत कम बच्चों का काम किया जा रहा है। लिहाजा इंडियन बैंक में प्रतिदिन बच्चों की भारी भीड़ लग रही है। इसकी शिकायत मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में की गई थी। उपजिलाधिकारी जैनेंद्र सिंह को निरीक्षण के दौरान पोस्टऑफिस में बताया गया कि आज से आधार कार्ड बनाने व संशोधन का काम शुरू हो गया है। एसडीएम ने उप डाकपाल को प्रतिदिन 25 बच्चों का आधार कार्ड बनाने का निर्देश दिया। इंडियन बैंक में 30 बच्चों का आधार कार्ड बनाने का निर्देश दिया। वहीं घोरावल बीआरसी पर प्रतिदिन मात्र पांच या छह आधार कार्ड बनाने को लेकर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिया कि यहां प्रतिदिन 25 बालिकाओं का आधार कार्ड बनाया जाए।
विज्ञापन

र गिर पड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें