फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर मरीजों को स्वस्थ्य कर कोरोना को देंगे मात

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पर्याप्त मात्रा मेें आक्सीजन एवं वेंटिलेटर का इंतजाम करने में जुटा है ताकि गंभीर मरीजों को भी ठीक कर कोरोना को मात दिया जा सके। जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में अभी तक आठ वेंटिलेटर हैं। जल्द इनकी संख्या बढ़ कर 20 की जाएगी। हालांकि आक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए एल-1 और एल-2 हास्पिटल खुले हैं। एमसीएच, डीसीएच में 190 मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है। वर्तमान में 127 कोरोना मरीजों का उपचार चल रहा है। ट्रामा सेंटर आइसोलेशन में 45 मरीजों के इलाज की व्यवस्था है लेकिन वर्तमान में 18 मरीज ही भर्ती हैं। पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार तक जिले में 79923 लोगों को सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें 78469 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 76494 रिपोर्ट निगेटिव और 1975 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेष 1454 लोगों की रिपोर्ट आने का इंतजार हो रहा है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आक्सीजन और वेंटिलेटर की पर्याप्त व्यवस्था करने में जुटा है।
कोट
वर्तमान में आठ वेंटिेलेटर है जिसमें चार स्थायी और चार अस्थायी हैं। दो सौ बेड के अस्पताल में 12 और वेंटिलेटर की व्यवस्था की जा रही है। 40 बड़ा आक्सीजन सिलेंडर और 30 छोटे आक्सीजन सिलेंडर है। कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था है।- डॉ. पीबी गौतम, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें