फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर निदेशक ने म्योरपुर सीएचसी में परखी स्वास्थ्य व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी का बृहस्पतिवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य विंध्याचल मंडल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोविड के संबंधित व्यवस्थाओं का हाल जाना।
विज्ञापन

अपर निदेशक डॉ. अशोक कुमार ने सबसे पहले कोविड-19 की तैयारियों का हाल जाना। उन्होंने एल-वन अस्पताल का निरीक्षण किया। कहा कि व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सारी तैयारियां पूर्ण रहे, जिससे किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने वैक्सीनेशन की भी समीक्षा की। कहा कि अधिकाधिक संख्या में लोगों का वैक्सीनेशन कराएं जिससे लक्ष्य पूरा हो सके। गांव में जागरुकता के माध्यम से वैक्सीनेशन पर जोर दें। इस दौरान उन्होंने सीएचसी परिसर में लगे ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। ऑक्सीजन बनने और उसके सप्लाई के बारे में जानकारी ली। उनके साथ सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन, डॉ. राजन सिंह, उमाशंकर पांडेय, वीरेंद्र कुमार, हरिगेंद, संतु, राजू कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें