फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी बेसिक ने मध्याह्न भोजन से लेकर शौचालय तक का जाना हाल

विज्ञापन
बहुअरा कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण करते बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। बेसिक शिक्षा विभाग की अपर निदेशक प्रयागराज सरिता तिवारी ने मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल के साथ जिले के चार विद्यालयों व ब्लॉक संसाधन केंद्र चोपन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना से लेकर शौचालय तक की सफाई का हाल जाना। मिशन प्रेरणा ज्ञानोत्सव के प्रचार प्रसार का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय बट में पहुंची एडी बेसिक और बीएसए ने मध्याह्न भोजन योजना के बारे में जानकारी ली। शिक्षकों से पूछा कि मंगलवार को निर्धारित दिन पर किस कक्षा के कितने बच्चे उपस्थित हुए हैं। उन्होंने प्रत्येक कक्षा को देखा और उसकी भौतिक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने टीएलएम भी देखा और शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे बच्चों को बेहतर ढंग से पढ़ाएं। उनका ज्ञानवर्धन करें। इसके बाद उन्होंने बट विद्यालय का निरीक्षण किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय राबर्ट्सगंज में पहुंची एडी बेसिक सरिता तिवारी ने वहां शौचालय, किचन रूम, कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कस्तूरबा में हस्त कौशल विकास को बढ़ावा देने, कायाकल्प अभियान के विद्यालय को ठीक करने और अन्य सभी पहलुओं पर सुधारात्मक पहल करने का निर्देश दिया। इन सभी जगहों पर उन्होंने मिशन प्रेरणा ज्ञानोत्सव अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। निर्देश दिया कि अभिभावकों, जन प्रतिनिधियों को ज्ञानोत्सव संगोष्ठी आयोजित कर आमंत्रित किया जाए, ताकि इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार हो सके। फिर उन्होंने ब्लॉक संसाधन केंद्र चोपन का निरीक्षण किया। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि सभी विद्यालयों में बेहतर स्थिति पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें