फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में ईंट लदे वाहनों को रोकने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र में कोरोना वायरस के फैलाव पर रोक के लिए घोषित लॉकडाउन के बीच ईंट भट्ठों को चालू करने तथा ईंट परिवहन की छूट दी गई है। एसपी ने मातहतों को ईंट लदे वाहनों को आने-जाने देने का निर्देश जारी किया है। इस निर्देश के बावजूद अगर कोई पुलिसकर्मी ईंट के परिवहन में व्यवधान उत्पन्न करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी से लोगों को बचाने के लिए तीन मई तक लॉकडाउन घोषित है। शहर से लेकर गांव तक पुलिस चक्रमण कर लोगों से घरों में ही रहने की अपील कर रही है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बेवजह घरों से निकलने वालों के वाहनों का चालान या सीज कर रहे हैं। प्रशासन की तरफ से अभी तक मेडिकल, किराना, सब्जी समेत अन्य जरूरी सामानों से जुड़े वाहनों के परिवहन की छूट दी गई थी।
लेकिन अब शासन स्तर ने ईंट के भट्ठों को शुरू करने के साथ ही ईंट लदे वाहनों के परिवहन की भी अनुमति दे दी गई है। ताकि शौचालय निर्माण समेत अन्य कार्यों को पूरा किया जा सके। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने मातहतों को ईट के परिवहन करने वाले वाहनों को न रोकने का आदेश दिया है। लेकिन अगर वाहनों में चालक और खलासी के अलावा कोई बैठा मिलेगा तो उसे क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें