फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के समर्थन में जुलूस निकाया या अनशन किया तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को किसी भी संगठन या दल को जुलूस, अनशन आदि की अनुमति नहीं होगी। ऐसा करने वालों पर नजर रखने और उनसे सख्ती से निबटने के लिए पूर्व संध्या रविवार की शाम से जगह-जगह पुलिस टीम तैनात कर दी गई। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। सादे वेश में 60 लोगों की एक टीम भी अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के बहाने उपद्रवी तत्व कहीं अप्रिय स्थिति न पैदा कर दें, इसे लेकर विशेष नजर रखी जा रही है। सार्वजनिक स्थलों पर पैनी नजर रखने के साथ ही किसान नेताओं के साथ भी संपर्क साधा जा रहा है। धान खरीद केंद्रों पर भी नजर रखी जा रही है। सभी थानाध्यक्षों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सतर्क कर दिया गया है। खुफिया तंत्र के जरिए भी किसान आंदोलन का समर्थन करने वाले संगठनों के लोगों के गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। एंटी दंगा रोधक दस्ते को भी सक्रिय कर दिया गया है। जगह-जगह सादे वेश में भी जवानों को लगाया गया है ताकि सोमवार को जिले में कहीं भी किसी तरह की अप्रिय स्थिति सामने न आने पाए। उधर, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। थानाध्यक्षों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। अलग से भी टीम लगा दी गई है। धरना-जुलूस के लिए प्रशासन की तरफ से किसी को अनुमति नहीं दी गई है। पहले से जिले में धारा 144 लागू है। इसके बाद भी अगर कहीं से धारा का उल्लंघन या जुलूस-अनशन के लिए जबरदस्ती की बात सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें