घोरावल। नगर में सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। इसे लेकर शनिवार की शाम एसडीएम रमेश कुमार, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार और थाना प्रभारी अंजनी कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस बल ने शिवद्वार रोड से लेकर के खुटहा मोड़ तक पैदल गश्त किया। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए सड़क पर लगाए गए ठेलों को किनारे लगवाया गया। वहीं चेतावनी दी गई कि ठेला रोड छोड़ कर ही लगाएं। जिससे कि आने जाने वाले लोगों और वाहनों को गुजरने में कोई बाधा न उत्पन्न हो। सीओ अमित कुमार ने अतिक्रमण करने वाले लोगों को चेतवानी देते हुए कहा कि अगर दुबारा से वे सड़क और नालियों पर अतिक्रमण करते हैं। तो उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।