रेणुसागर। अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज के पास से पुलिस ने तीन किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया।
एसओ नागेश सिंह ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए रलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर डिबुलगंज के पास से घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन किलो गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए युवक की पहचान डिबुलगंज निवासी शनि धरकार के रूप में हुई। उसके विरुद्ध पूर्व में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में एसआई विनोद यादव, मुख्य आरक्षी लाल बहादुर, आरक्षी अनिल कुमार शामिल रहे।