फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डीजे पर अश्लील गाने बजाने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी/दुद्धी। महाशिवरात्रि, रमजान व होली को लेकर रविवार को बभनी थाना और दुद्धी कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें समाज के लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई। डीजे संचालकों को हिदायत दी कि अश्लील गाने न बजाएं, अन्यथा कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बभनी में पीस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने लोगों को शांति व सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील की। कहा कि क्षेत्र में तीन स्थानों पर मेला लगता है। इसमें मचबंधवा, पोखरा और असनहर गांव शामिल हैं। डीजे संचालकों को हिदायत दी कि कोई भी अश्लील गाने न बजाएं। अश्लील गाना बजाने वालों पर कार्रवाई होगी। इस मौके पर बाबूराम गुप्ता, विजय शंकर यादव,अनवर हुसैन, श्यामजी गुप्ता, वृंदावन जायसवाल, आदि रहे। दुद्धी चौकी में डीजे संचालकों के साथ बैठक की गई। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने कहा कि होली के दिन डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। कहा कि होली के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखना है। युवाओं को संयमित व्यवहार करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें