फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से सूची न देने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Tue, 07 Aug 2018 11:21 PM IST
sonebhadra news
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं से वंचित रहने वाले व्यक्तियों को चिह्नित करने के लिए बनाई गई टीमों को दस अगस्त तक रिपोर्ट देनी है। इसके लिए डीएम अमित कुमार सिंह ने टीम के प्रभारियों को निर्देशित कर दिया है। समय सीमा के भीतर पात्र लाभार्थियों की सूची उपलब्ध न कराने वाले टीम के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन

योगी सरकार ने जिला प्रशासन को जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया है। आदेश के क्रम में जिले के 637 ग्राम पंचायतों मेें शिक्षक समेत अन्य विभागों के कर्मचारी पात्र ऐसे व्यक्ति जिनको वृद्धा, विकलांग, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, राष्ट्रीय सुरक्षा बीमा योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उनकी सूची तैयार कर रहे हैं। सूची में पात्रों की जगह अपात्रों का चयन न किया जाए। इसकी मानीटरिंग के लिए डीएम ने जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी रितुराज सिंह को चतरा, जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय को नगवां, भूमि संरक्षण अधिकारी अनिल वर्मा को चोपन, डीपीओ अजीत सिंह को दुद्धी, एआर कोआपरेटिव टीएन सिंह को घोरावल, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल को म्योरपुर, डीसीएनआरएलम करूण पति मिश्र को राबर्ट्र्सगंज, लघु सिंचाई विभाग के एई संजय कुमार को बभनी ब्लॉक मेें तैनात किया है।
टीमों को ग्राम पंचायत स्तर पर बनी सूची का सत्यापन कर दस अगस्त तक डीएम को उपलब्ध कराना है। लेकिन लगातार कई दिनों तक हुई बारिश के चलते अधिकांश गांवों में अभी तक सत्यापन का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर पात्रों की सूची न देने वालों को लापरवाह मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें