फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल चोरों पर कार्रवाई, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। क्षेत्र में सक्रिय डीजल चोरों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तेल के साथ चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस टीम द्वारा बृहस्पतिवार की रात एनसीएल ककरी कोयला क्षेत्र के वार्फवाल एरिया में की गई। वार्फवाल से कोयला रेल रैक के जरिए भेजा जाता है।
विज्ञापन

क्षेत्र में बढ़ती डीजल चोरी की घटनाओं को देखते हुए अनपरा थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह द्वारा चोरों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई थी। इस टीम में रेनुसागर चौकी इंचार्ज वंश नारायण राय, हेड कांस्टेबल उमाशंकर यादव, पंकज पाठक, अर्जुन सरोज शामिल थे। सूचना मिली कि चार चोर ककरी वार्फवाल के पास आने वाले हैं। इसी को आधार बनाकर पुलिस टीम ने दबिश दिया।
चार आरोपियों क्रमश: सतीश रावत उर्फ ननका निवासी झूलनट्राली, सुनील रावत निवासी हवाई पट्टी रोड म्योरपुर, अनूप पांडेय निवासी वार्ड चार सिनेमा रोड अनपरा, दीपू भारती निवासी पूर्वी परासी के कब्जे से 25 लीटर डीजल तीन गैलन के साथ 800 सौ रुपये नगद, तेल निकालने की पाइप व दो चाकू के साथ एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई इंडिका कार बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने बताया कि है आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें