फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित प्रधान से अभद्रता करने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया।। क्षेत्र के भटवारा खुर्द ग्राम प्रधान से अभद्रता के मामले में गांव के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमिताभ सिंह को निलंबित कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन ग्राम प्रधान निखिल सिंह पटेल को प्रभारी प्रधानाध्यापक ने विद्यालय में बुलाकर उनसे अभद्रता और हाथापाई की थी। मामले में प्रधान ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना की शिकायत ग्राम प्रधान संगठन ने जिला प्रशासन से की थी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से प्रभारी प्रधानाध्यापक को बरहनी ब्लाक संसाधन केंद्र से संबंध कर जांच के लिए सदर व बरहनी खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें